गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तांगलिंग खड्ड में गिरने से पर्यटक की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिला के तांगलिंग में घूमने आए एक पर्यटक की तांगलिंग खड्ड में गिरने से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम वह दोस्त के साथ तांगलिंग खड्ड के पास से गुजर रहा था। इसी बीच अचानक कबीर का पांव फिसल गया गया और वह खड्ड में गिरा गया। बारिश के कारण खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण वह खुद को संभाल नही सका और डूब गया।

कबीर को पानी में डूबता हुआ देखकर दोस्त ने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी मकान नंबर 91 निवासी कबीर सिंघानिया (46 ) के तौर पर हुयी है। जानकारी के अनुसार कबीर सिंघानिया अपने एक दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आए थे।स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कबीर को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लेकर गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिकांगपिओ थाना प्रभारी धनेश्वर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं जिले में हो रही बारिश के चलते एसडीएम कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी शशांक गुप्ता ने किन्नर कैलाश और अन्य ट्रैकिंग स्थलों पर भी अगले आदेशों तक ट्रैकिंग करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने पर्यटकों और ट्रेकरों को नदी नालों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रेकिंग करने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *