अलवर : राजस्थान के अलवर जिला स्थित सरिस्का बाघ अभ्यारण में इन दिनों टाइगर की साइटिंग होने से यहां आने वाले पर्यटकों में खुशी का माहौल है। शनिवार शाम की पारी में करना का बास के पास पर्यटकों को टाइगर एसटी 21 की साईटिंग हुई जहां सैलानियों ने टाइगर को नजदीकी से देखा और अपने कैमरे में कैद किया। करना का बास के पास जब पर्यटक अपने जिप्सियों से जा रहे थे तो रास्ते में टाइगर बैठा हुआ दिखाई दिया एक बार तो उनकी सांसें थम गई लेकिन पर्यटकों की जिप्सी को आता देख उसने अपना रास्ता छोड़ दिया और जंगल की तरफ चला गया।
एक दिन पहले ही सरिस्का में शुक्रवार की शाम को एक साथ 120 स्कूली बच्चों के सामने टाइगर आया तो बच्चे रोमांचित हो गए। स्कूल टीचर भी उस पल को नही भुला पाई और कहा कि ऐसी कल्पना भी नहीं की थी कि यूं टाइगर सामने होगा। काफी देर तक सरिस्का के भर्तृहरि तिबारा की तरफ मादा टाइगर एसटी-9 की साइटिंग हुई। टाइगर एक जोहड़ पर पानी पीते नजर आई। करीब 30 मिनट तक टूरिस्ट ने टाइगर का दीदार किया। खूब फोटो लिए।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के सामने टाइगर की साइटिंग भी खूब होने लगी है। उस वक्त स्कूली बच्चों ने केंटरा में खड़े हो कर टाइगर को काफी देर तक देखा। ये बच्चे जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल के थे। पिछले सप्ताह अलवर के समीप पर्यटकों को टाइगर की साइटिंग हुई थी।
टाइगर की साइटिंग होने से पर्यटकों में खुशी
