गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में ताजा हिमपात के कारण पर्यटक फंसे

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ताजा हिमपात के कारण की मोनेस्ट्री में छह इतालवी पर्यटक सहित तीन होमस्टे में 17 पर्यटक फंसे हुए हैं। राज्य में ताजा हिमपात के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से 15-20 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुँच गया है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने जिले में हिमस्खलन की प्रबल संभावनाओं के मद्देनजर मंगलवार को विभिन्न हिपात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्पीति उपमंडल में स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि 17 पर्यटक फंसे हुए हैं, जिनमें छह विदेशी भी शामिल हैं ।
राज्य के काजा क्षेत्र के स्नो फ्लैक्स होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों में अमित, विकास अनिल तुषीर, नवीन राणा, मनीष, दीपक मलिक और रेहनात शामिल हैं। लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुयी है।
हिमपात के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों की कुशलक्षेम के बारे में उनके परिवार से संपर्क कर सूचना दी गयी है।
प्रशासन ने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी और बर्फ तोड़ने की एक मशीन को लगाया है और हिमपात वाले क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या को दुरस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। राज्य में 60 घंटे तक हिमपात होने के कारण संचार सेवाएं और सूचनाएं वायरलेस सैटेलाइट फोन और वॉकी-टॉकी के जरिए पहुंचाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *