गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर-बस की भिड़ंत, 2 मरे

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुयी भिड़ंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सोमवार को बताया कि आज तड़के घने कोहरे के बीच अयोध्या की ओर से पत्थरों से लदी ट्रक गोण्डा आ रही थी कि विपरीत दिशा से बहराइच से चीनी मिल जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बेकाबू होकर टकरा गयी। उन्होनें बताया कि घटना में दोनों वाहनों के चालकों अमरनाथ (39) और राज कुमार(35) की मृत्यु हो गयी जबकि ट्रैक्टर सवार घायल युवक केशव को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *