शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक तालाब में ट्रेक्टर पलटकर गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्योहारी थाना क्षेत्र के बिजहा गाँव में किसान प्रमोद पटेल दोपहर में अपने तीन परिजनों को ट्रेक्टर में बैठा कर खेत की तरफ जा रहा था। गद्दों से बचने के चक्कर में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस घटना में प्रमोद पटेल (39) और राकेश पटेल (48) ट्रेक्टर में दबकर पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि यशवंत पटेल (25) गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यशवंत को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
