गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

जींद : हरियाणा के जींद में सफीदों के पुराना बस अड्डे के निकट मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवती और उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। युवती का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि गांव निम्नाबाद निवासी आजाद (30), उनकी पत्नी पारूल (26), बेटी सीरत (चार साल) सफीदों शहर से घर वापस लौट रहे थे। जब पुराना बस अड्डे के निकट अग्रसेन चौक पर तेज रफ्तार टैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक टैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पारूल तथा उनकी पुत्री सीरत को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *