गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेक्टर-ट्राली पलटी : पांच बच्चों की मृत्यु, दो घायल

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में आज ट्रेक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार पांच बच्चों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। जबलपुर जिला प्रशासन के अनुसार मृतकों में देवेंद्र बरकड़े (15), राजवीर (13), अनूप (12), लकी (10) और धर्मेंद्र ठाकुर (18) शामिल हैं। घायलों के नाम दलपत (12) और विकास (10) बताए गए हैं। घायलों को यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी बच्चे पास ही के गांव तिनेटा देवरी के निवासी हैं। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि सभी बच्चे एक ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर जा रहे थे, तभी तेज गति के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वजह से बच्चे ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दब गए। बताया गया है कि वाहन धर्मेंद्र ठाकुर नाम का लड़का चला रहा था। वह भी मृतकों में शामिल है। ये सभी ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर आसपास कहीं जा रहे थे। जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृत बच्चे के परिजनों को पचास पचास हजार रुपए और घायलों को दस दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *