अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव दातिया से बाजरे की कटाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी टेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दो श्रमिक महिलाओं की मौत हो गई तथा 25 अन्य मजदूर घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार आज सुबह दातिया गांव से दलित समुदाय के मजदूर पास ही मन्या का वास गांव मे बाजरे की कटाई के लिये टैक्टर ट्राली मे बैठकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली काफी तेज गति से चल रही थी। समीपवर्ती गांव उदयपुरा के समीप मोड पर टेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी मजदूर दब गए।
सूचना पर पुलिस ने 108 एम्बूलेंस से सभी को घायलो को खेड़ली अस्पताल लाया गया। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई जबकि सभी घायलों का उपचार खेड़ली अस्पताल में लाया गया जहां उनका चल रहा है। 16 गंभीर घायलो को हायर सेंटर रैफर किया गया है। दोनो मृतक महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
ट्रेक्टर ट्राली पलटी : दो की मौत, 25 घायल
