गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर ट्राली पलटी : दो की मौत, 18 घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में भगोरिया से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से तीन वर्षीय बालिका समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई और 18 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि कल ग्राम डोपा के भगोरिया को अटेंड कर रॉयल बेड़ा जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। घटना के चलते 35 वर्षीय रंगलीबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 3 वर्षीय प्रीतिमा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण डोपा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चले ही थे कि उनकी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी गयी और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अधिकांश घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *