गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेड यूनियन नेता अभिजीत दास डायमंड हार्बर से भाजपा के उम्मीदवार

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर संसदीय सीट से ट्रेड यूनियन नेता अभिजीत दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
राज्य की हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाले डायमंड हार्बर से लगातार दो बार जीत हासिल कर चुके तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी तीसरी दफा यहां से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने श्री बनर्जी को जीत की तिकड़ी बनाने से रोकने के लिए श्री दास को उनके मुकाबले चुनाव में खड़ा किया है।
भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यहां 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में चुनाव होंगे। डायमंड हार्बर सीट पर सातवें और अंतिम चरण में 01 जून को चुनाव होंगे। डायमंड हार्बर सीट से वाम मोर्चा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रतिकुर रहमान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *