गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने बिजली की वृद्धि दरों का विरोध किया

लखनऊ : अखिलेश यादव के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा प्रदेश की सभी श्रेणी की बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश व्यापी विरोध प्रकट करते हुए हर जिले में विरोध में ज्ञापन दिए और तत्काल मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने और चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुसार दरें आधी करने की मांग की।
समाजवादी व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय गर्ग ने कहा कि योगी सरकार की प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी का झटका आम आदमी को मारने का काम करेगा। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार नारे के उलट काम कर रही है। भाजपा का नारा है सबका साथ, पूंजीपतियों का विकास। भाजपा सरकार बिजली बिल कम करने के बजाय बिल बढ़ाकर जनता के ज़ख्मों पे नमक छिड़कने का काम कर रही है।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा हुआ है। बिजली की दरें बढ़ जाने से औद्योगिक उत्पाद की कीमतें बढ़ जाएंगी। व्यापारी और उपभोक्ता इस मंहगाई से और बर्बाद होगा। सहारनपुर में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, कानपुर में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, वाराणसी में प्रदीप जायसवाल, झांसी में अजय सूद, कन्नौज में अंशुल गुप्ता, हरदोई में रामज्ञान गुप्ता, मेरठ में सन्नी गुप्ता, शुक्लागंज में शुभ गुप्ता, कानपुर ग्रामीण में विनय कुमार, कानपुर नगर में मनोज चौरसिया, लखनऊ में यासिर सिद्दीकी और भरत वाधवानी आदि ने ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *