गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और ये फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है, मिशन है राम सेतु के 07 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *