गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में माधुरी लीड रोल में नजर आएंगी। माधुरी के अलावा इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
मजा मा ट्रेलर की शुरुआत में माधुरी दीक्षित अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दो गुजराती परिवारों की कहानी को दिखाया गया है, जो बच्चों की शादी की उलझन में उलझे हुए हैं। यह फिल्म 06 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *