तिरुवनंतपुरम : केरल के तिरुवंनतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सेसना प्रशिक्षण विमान के रनवे पर फिसलने के बाद विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर पायलट को सुरक्षित बचा लिया।
राजीव गांधी एविएशन अकादमी का विमान 172आर करीब 11 बजकर 36 मिनट पर लैंडिंग करने के बाद, रनवे पर फिसल गया। इस घटना के तुरंत बाद, एआरएफएफ टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर पायलट को सुरक्षित बचा लिया।
घायल पायलट को अनंतपुरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गयी है। घटना के कुछ समय बाद ही रनवे ऑपरेशन सुचारू कर दिये गये।
रनवे पर फिसला प्रशिक्षण विमान, पायलट सुरक्षित
