गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्राला पलटा : 1 की मौत, छह घायल

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम रोन में आज एक मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में ट्राला पेड़ से टकराकर दुकान के ऊपर पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है तथा छह लोग घायल हो गए हैं। तहसीलदार ऋषि गौतम ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही लोक निर्माण मंत्री एवं स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तत्काल घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा।

मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज किया जाएगा और इसके लिए में लगातार डॉक्टर से सतत संपर्क में हैं। तहसीलदार ऋषि गौतम ने बताया कि ट्राला दमोह से सागर की तरफ जा रहा था। तहसीलदार श्री गौतम ने बताया कि घटना में सरोज रानी निवासी कुमरई की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हैं, जिनका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *