भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 42 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। ये अधिकारी मुख्य रूप से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) के समकक्ष पद पर आसीन हैं।
