गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमिश्नर समेत छह आईपीएस के तबादले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि आगरा के पुलिस आयुक्त डा प्रीतिन्दर सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है जबकि उनके स्थान पर वर्ष 2005 बैच के आईपीएस जे रविन्द्र गौड़ को भेजा गया है। श्री गौड़ अब तक गोरखपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात थे।
उन्होने बताया कि गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव ए कुलकर्णी को श्री गौड़ के स्थान पर गोरखपुर परिक्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया है वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक. पुलिस अधीक्षक उप्र कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पद पर तैनात शिवहरि मीणा अब गौतमबुद्धनगर को कुलकर्णी की जगह गौतमबुद्धनगर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रप्रकाश द्वितीय को इसी पद पर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *