गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के दो अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर आर एस परिहार की नवीन पद-स्थापना पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गयी है। उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल टी के विद्यार्थी की नवीन पद-स्थापना उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर में की गयी है।
इसके साथ ही गृह विभाग ने आज जारी एक अन्य आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ग्वालियर जोन की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी सेवाएँ कार्यभार ग्रहण करने के दिन से 5 वर्ष अथवा अन्य आगामी आदेश तक जो भी पहले हो सौंपी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *