गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैवल एजेंट का सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के एक ट्रैवल एजेंट के सहयोगी को सुखदीप कौर गिल निवासी न्यू सोढी नगर, मोगा से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सुखदीप कौर गिल ने आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.), विजीलेंस ब्यूरो लुधियाना से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करवाई कि मुलजि़म ट्रैवल एजेंट कमल गोयल, जिसका दफ़्तर ट्रैवल क्लब के पासपोर्ट सेवा केंद्र लुधियाना के नज़दीक स्थित है, ने उसकी बेटियों के नाम ठीक करने और पासपोर्ट रिन्यू करने के बदले उससे 20,000 रुपए की रिश्वत माँगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर ट्रैवल एजेंट कमल गोयल के सहयोगी सोनू शाह को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, जबकि एजेंट कमल गोयल मौके से फऱार हो गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी ट्रैवल एजेंट कमल गोयल और उसके सहयोगी सोनू शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *