गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आदिवासी वर्ग को गुमराह किया गया है

भोपाल : कमलनाथ ने आज दावा करते हुए कहा कि राज्य और देश में आदिवासियों का हित कांग्रेस ने किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस वर्ग को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए कौशल विकास करने की सोच उनकी थी, ताकि इस वर्ग के लोग मजदूरी और पलायन से बच सकें। लेकिन आज भाजपा के राज में यह वर्ग पूरी तरह त्रस्त है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कमलनाथ ने कहा कि राज्य में आज जनजातीय वर्ग का लगभग 120 सीट पर प्रभाव है। हमें इस बात को समझना होगा कि अब राजनीति में स्थानीयता अधिक आ गयी है। इसी को ध्यान में रखकर रणनीति बनाना होगी।
पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासी वर्ग सदैव कांग्रेस के साथ रहा है। वह विरोधी दल के झूठ और फरेब की बातों में नहीं आने वाला है। अन्य नेताओं ने भी इस अवसर पर संबोधन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *