गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संविधान जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर को किया नमन

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी : शहर के भीमराव अम्बेडर पार्क संविधान दिवस उपलक्ष्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम भारत रतन संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण सहित उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप एसडीएम मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसडी रोहताश सिंह बबेरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सर्व अनुसूचित संघर्ष समिति एवं समाज सेवी डाॅ. रतिराम समाज सेवी, प्रदेश संयोजक, जसवन्त भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश माण्डैया, हरियाणा प्रदेश एससी/बीसी कल्याण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामसिंह जोवा और वार्ड पार्षद होशियार सिंह, भागीरथ बायला, अधिवक्ता ताराचन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

संविधान दिवस उपलक्ष्य आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की जीवनी वितरित की गई साथ ही उनके द्वारा बनाये गये संविधान पर प्रकाश डाला गया। इस कड़ी में डाॅ. भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डाॅ. रतिराम ने कहा, बाबा साहब भारत रत्न ही नही अपितू विश्व रत्न हैं चूंकि, विश्व के अनेकों देशों ने डाॅ. बीआर अंबेडकर को सिम्मबल ऑफ नोलेज की उपाधि देकर सम्मानित किया है। बाबा साहब द्वारा निर्मित एवं प्रस्तुत किया गया संविधान विश्व के सभी सविधानों में अपने आप में अद्वितीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *