गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जलियांवाला बाग के शहीदों सहित संविधान सृजन को किया श्रद्धा सुमन अर्पित

शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण स्वाभिमान भारत है आज स्वतंत्र : काॅलेज प्राचार्या

राष्ट्रीय प्रेरणादायक वाक्य एवं अभिभाषण के जरिए छात्राओं ने शहीदों को किया स्मरण

बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के जन्मदिवस उपलक्ष्य उनके राष्ट्रीय योगदान का किया ज़िक्र

एनएसएस यूनिट वालंटियर्स ने लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्र भाव किए समर्पित

स्लोगन समेत भाषण प्रतियोगिता में 6 छात्राएँ रही विजेता

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काॅलेज प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय इतिहास में दर्ज ब्लैक-डे 13 अप्रैल वर्ष 1919 में हुए पंजाब स्थित जलियांवाला बाग नरसंहार में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के प्रति भाव प्रकट करते हुए उन्हें स्मरण किया गया।

इस कार्यक्रम में भारत के सर्वाधिक शिक्षित व बुद्धिजीवी व्यक्तित्वों में श्रेष्ठ और संविधान जनक बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के जन्मदिवस उपलक्ष्य उनकी अनन्य योग्यताओं और राष्ट्रीय योगदान का ज़िक्र करते हुए बाबा साहेब के जीवन परिचय से छात्राओं को अवगत कराया और उन्हें भावयुक्त श्र्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही काॅलेज प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि, हम सभी को अपने देश और शहीदों का सम्मान करना चाहिए। शहीद हुए लोगों के त्याग भाव और राष्ट के प्रति सच्ची श्रद्धा और बलिदान के कारण आज भारतीय नागरिक स्वतंत्र विचारों के साथ स्वाभिमान जीवन यापन कर रहे हैं। देश के लिए शहीदों की कुर्बानी और स्वतंत्रता सेनानियों का अथक प्रयास एक मजबूत और सशक्त एवं विकसित भारत निर्माण हेतुु भारतीय नाागरिकों को अत्यधिक परिश्रम के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उल्लेखनीय है कि, बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर जन्मदिवस एवं शहीदों को लेकर काॅलेज में एनएसएस प्रभारी द्वारा एनएसएस की दो यूनिट में वालंटियर्स से राष्ट्रीय प्रेरणादायक वाक्य एवं अभिभाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इस प्रतिस्पर्धा में अधिकांश स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्र भाव समर्पित एवं प्रकट करते हुए अपनी सहभागिता दर्ज की। राष्ट्रहित में अभिभाषण प्रतिभागियों में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा रिषिता, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका और तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी को मिला।

वहीं आयोजित दूसरी प्रतियोगिता स्लोगन में प्रथम स्थान प्राप्ति में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निशु, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान और तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कविता को मिला। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. सुशीला यादव, डॉ. पूनम तंवर, डाॅ. ममता यादव, डॉ सुदेश, डाॅ. पिंकी शर्मा, डाॅ. प्रदीप कुमार सहित काॅलेज स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *