गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा : चार रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में लिया गया

अगरतला : त्रिपुरा पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर से महिलाओं सहित चार रोहिंग्या शरणार्थियों को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे हैदराबाद के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शरणार्थियों ने दावा किया कि वे काम की तलाश में दक्षिण भारत जाने के लिए गुरुवार रात अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान बंगलादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शिविर के निवासी मोहम्मद अरब (22), सामिया (20), इस्मत आरा (17) और ईशा (15) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि रोहिंग्याओं ने 30,000 बंगलादेशी मुद्रा का भुगतान करके अब्दुल्ला नामक बंगलादेशी दलाल की सहायता से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि शिविर में प्राप्त चावल और दालों को बेचकर उन्होंने 30,000 बांग्लादेशी मुद्रा का प्रबंध किया और इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के लिए दलाल को दे दिया।
उन्हें भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत रिमांड पर लिये जाने की मांग को लेकर अदालत में प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *