गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा थाना प्रभारी पर महिला कांस्टेबल का यौन शोषण करने का आरोप

अगरतला : त्रिपुरा पुलिस की एक आदिवासी महिला कांस्टेबल ने अपने बॉस पर सिपाहीजला जिले के कलामचौरा थाने के प्रभारी अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो टेप जारी होने के बाद राज्य पुलिस के लिए यह शर्मिंदगी वाला मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक (सिपाहीजाला) बोगती जगदीश्वर रेड्डी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर बहुत गंभीर है। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि ओसी विष्णुपाद भौमिक ने उसका यौन शोषण किया।
जारी किए गए ऑडियो-क्लिप में वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि श्री भौमिक ने यौन संबंध स्थापित करने के लिए कहा था। उसने कहा कि उसे विषम समय में ओसी के कार्यालय और घर में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाता था। उन्होंने कहा कि जब वह श्री भौमिक के इस तरह के प्रस्तावों से सहमत नहीं हुईं, तो घटना को छिपाने के लिए उनका तबादला कर दिया गया। उसने यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा न करने के लिए उसे डराया-धमकाया गया था।
पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,“ऑडियो टेप को सत्यापित करने के अलावा, आगे बढ़ने से पहले महिला कांस्टेबल और आरोपी पुलिस अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।” उन्होंने कहा,“आरोप बहुत गंभीर हैं और पुलिस बल में ऐसे अपराधों से सख्ती से निपटा जाएगा। पर हम सभी तथ्यों के बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *