अगरतला : त्रिपुरा में सिपाहीजला जिले के सोनमुरा में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी को बिजली का झटका देने और उसकी उंगलियों में सुई डालने के अलावा उसकी बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
शनिवार को पीड़िता की मां अपनी शिकायत के संदर्भ में जानकारी के लिए सोनमुरा पुलिस स्टेशन गयी, लेकिन वहां के पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें मामले को आगे बढ़ाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने हालांकि,कहा कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गयी है तथा आरोप सही पाये जाने पर आरोपी को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।
त्रिपुरा पुलिसकर्मी पर किशोरी को बेरहमी से प्रताड़ित करने का आरोप
