गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा बनेगा बहुराष्ट्रीय व्यापार एवं लॉजिस्टिक हब

अगरतला : माणिक साहा ने सोमवार को अयोध्या में राम लला के अभिषेक समारोह के दौरान भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि राज्य सरकार पूर्वोत्तर भारत के लिए बहुत जल्द लॉजिस्टिक हब और बहुराष्ट्रीय व्यापार बनने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। साहा ने आगामी अगरतला-अखौरा रेल लिंक और दक्षिण त्रिपुरा में फेनी नदी पर मैत्री पुल का उल्लेख किया, जो चालू होने पर त्रिपुरा को दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बना देगा, जिससे न केवल राज्य के लोगों के लिए व्यापार एवं रोजगार के अवसर बल्कि क्षेत्र में संभावित उद्यमों के लिए भी नए अवसर का मार्ग खोल देगा।
वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की स्थापना के बाद से की गई पहलों पर विचार करते हुए डॉ. साहा ने बताया कि बुनियादी ढांचे, संचार, लोक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, खेल, कृषि और संस्कृति में विकास को बढ़ावा मिला है तथा कई अवसर खुल गए हैं। साथ ही उनकी सरकार शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।
डा. साहा ने कहा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के ईमानदार प्रयासों के बाद पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। पिछले छह वर्षों में राज्य में आदिवासी कल्याण, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *