गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक-बाइक टक्कर : 1 की मौत, 1 घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में जहां पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बेटी घायल है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसना तामाकोनी निवासी सुदूर कश्यप (45) अपनी बेटी दयमति (18) को लेने मोटर साइकिल पर परचनपाल के गांव बोदागुड़ा में अपनी ससुराल गया हुआ था।

वहां से वापस लौटने के बाद सुबह जैसे ही घर के पास मोड़ पर पहुंचा, तभी जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल ही मार्ग को जाम करते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *