गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्ल्यूडी मंत्री के आवास की बाउंड्री तोड़ घुसा ट्रक

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू ट्रक पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद कोठी में घुस गया। ट्रक ने मंत्री की कोठी का गेट और बाउंड्री को तोड़ दिया। देर रात हुए हादसे की वजह कोई व्यक्ति चपेट नहीं आया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के निजी आवास थाना सदर बाजार क्षेत्र के इंदिरा नगर में है।

मंत्री के आवास के सामने एक तीव्र मोड़ है। शुक्रवार देर रात ट्रक का ड्राइवर ट्रक को मोड़ते समय उस पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बेकाबू होकर ट्रक मंत्री आवास में जा घुसा। जिससे आवास की बाउंड्री वॉल और गेट टूट गया। दुर्घटना के वक्त मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने ड्राइवर समेंत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक करवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *