गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक-बस की भिड़ंत, 2 मरे 6 घायल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को घने कोहरे के बीच एक रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों चालकों की मौत हो गई जबकि छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की बस आज सुबह यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई थी। करीब पौने आठ बजे बस नवाबगंज क्षेत्र में मंझना मार्ग पर जोधा नगला गांव पास से गुजर रही थी कि घने कोहरे के कारण चालक को विपरीत दिशा से आता ट्रक नहीं दिखायी दिया और दोनो वाहन आमने सामने से टकरा गये।
इस हादसे में अलीगढ़ के महमदपुर ,जमालपुर निवासी बस चालक लखन कुमार शर्मा और शाहजहांपुर जिले के ग्राम गढ़िया रंगीन निवासी ट्रक चालक गोविंदपुर उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक को जेसीबी मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में बस में सवार 11 यात्रियों में से छह गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *