मऊगंज : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी और लगभग बीस यात्री घायल हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहडोल जिले के ब्यौहारी से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रही बस के चालक द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी चौकी के समीप बस को खड़ा कर टायर बदल रहा था।
तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस सवार दो महिलाएं ज्योतिबाई और लीलावती निवासी व्यौहारी शहडोल की मौत हो गयी और लगभग 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को हनुमना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां से सभी को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
