गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक-कार की भिडंत : तीन की मौत, पांच घायल

जयपुर : राजस्थान हनुमानगढ जिले के टाउन थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर शनिवार को ट्रक एवं कार की आमने-सामने भिडंत होने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एवं घायल टाउन थाना क्षेत्र के गांव लखुवाली के रहने वाले हैं। सभी लोग किसी शोक सभा में शामिल होने के लिए गांव कीकरवाली जा रहे थे। शेरगढ़ चौकी के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मौलवी मुंसिफ अली, शाहनवाज एवं चिराग पुत्र अल्लाबख्श की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गये। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *