गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की डम्पर से टक्कर : तीन की मौत, एक गंभीर

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नोगावा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूनपुर कर्मला के पास दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक ट्रक की डंपर से पीछे से टक्कर हो गयी जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसों से भरा यह ट्रक जयपुर से दिल्ली जा रहा था। चैनल नंबर 80.000 मूनपुर कर्मला, नौगांव के पास सुबह करीब 5.45 बजे चालक को झपकी लग गयी जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर खड़े डंपर में जा टकराया। ट्रक पर चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में मुस्तकीन निवासी बास बुर्जा जिला भरतपुर, रासीद पुत्र हाफीन निवासी छपरा भरतपुर एवं राशिद सीकर बुरी तरह से खड़े डम्फर में फंस गये और मौके पर ही मौत हो गयी जबकि जाहिद खां निवासी गांव छपरा भरतपुर उम्र 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *