सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही एक मोटर साइकिल को कुचल दिया, जिससे उसमें सवार मां बेटे की मौत हो गयी और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र के कटनी-मैहर बाइपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे समीप के अस्पताल ले जाया गया है।
