मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक ने निजी स्कूल की बस में टक्कर मार दी जिससे बस में सवार एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूली बस बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही थी, तभी आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पिपरई के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे बस में सवार एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर एक दर्जन बच्चे घायल
