गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक गिरा गहरे खड्ड में दो की मौत

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक ट्रक के गहरे खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि रसाेई गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक सुबह बैट्री चश्मा में निकट एक गहरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया ,जिसमें दो लोगों के शवों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *