मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के डामंडगंज क्षेत्र में स्टील प्लेट लदे एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैसोड पहाड़ी के बड़का मोड़ पर बीती रात लगभग एक बजे एक ट्रक स्टील प्लेट लाद कर जा रही थी, जिसे आजमगढ़ जिले के मिश्रपुर गांव निवासी रणबीर चला रहा था। ट्रक अचानक असंतुलित हो कर पलट कर नीचे खाई में गिर गई जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगो को सूचना दी गई है।
