शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को मोरंग से भरा ट्रक बीच सड़क में धंस गया । ट्रक धंसने और पलटने से पहले ही ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ओवरलोड मौरंग के भरे होने से ट्रक सड़क के अंदर कई फीट घुस गया, जिसके चलते सुबह से दोनों और का आवागमन ठप है। कोतवाली थाना प्रभारी अधीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि हल्द्वानी से मौंरग लेकर आ रहा ट्रक शहर के केरूगंज रोशन गंज रोड पर अचानक सड़क में धंस गया। ट्रक के बीच रोड पर धसने से पहले ही ट्रक चालक ने किसी तरीके से कूदकर जान बचाई।
ओवरलोड मौरंग के भरे होने से ट्रक बीच सड़क में नीचे समाता चला गया जिसके चलते सुबह से मार्ग पर दोनों ओर का आवागमन ठप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनो के जरिए इस ट्रक को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया है। लेकिन 2 घंटे बाद भी इस ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि इस सड़क पर सीवर लाइन का काम हो रहा है। सीवर लाइन के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह ट्रक सीवर लाइन की खुदी हुई सड़क के नीचे जा समाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है।
