सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे मे आधा दर्जन लोग घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सज्जनपुर के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को ले जा रही टैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गयी। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं को चोटें आई है, जिन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, छह लोग घायल
