कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में ट्रक और ईरिक्शा के बीच टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना श्रीरामपुर इलाके के दिल्ली रोड पर बंगीहाटी में उस समय हुई जब कोन्नगर से श्रीरामपुर आ रहे रिक्शे को माल से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे लोग बाहर गिर गये और वे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। घायलों को पास के वॉल्श अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक और सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
