गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध को रोकने के लिए रूस-यूक्रेन शांति वार्ता

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत तुरंत शुरू होनी चाहिए नहीं तो यह संकट तीसरे विश्व युद्ध का रूप धारण कर सकता सकता है और वैश्विक तबाही मचा सकता है। श्री ट्रंप ने यह बात शनिवार को नेवादा में एक रैली को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा,“रूस और यूक्रेन के बीच जो युद्ध चल रहा है उसमें लाखों लोग मारे जा रहे हैं। हमें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए तत्काल बातचीत शुरू करनी चाहिए नहीं तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा और सब लोग समाप्त हो जाएंगे और हमारी धरती पर कुछ भी नहीं बचेगा।”
मंगलवार को, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बाचतीत की असंभावना पर यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के निर्णय को लागू करने के लिए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को बातचीत पर स्थिति में बदलाव का इंतजार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *