संवाददाता।गौरवशाली भारत
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के परसपुर विकासखंड अन्तर्गत ग्राम धनौरा निवासी तृप्ति सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव, क्षेत्र सहित पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धनौरा के भया पुरवा निवासी नवरंग सिंह किसान परिवार से हैं।जो डेहरास चौराहे पर एसबीआई की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। संघर्ष के पर्याय माने जाने वाले नवरंग सिंह ने अपनी बेटी तृप्ति को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से उसका दाखिला फातिमा इंटर कालेज गोण्डा में कराया और फिर तृप्ति को तैयारी हेतु दिल्ली भेज दिया।संस्कार से सुसज्जित बेटी तृप्ति ने अपनी कठिन मेहनत और ध्येय के साथ पढ़ाई कर यूपीएससी की परीक्षा में 199 वां स्थान प्राप्त कर गांव क्षेत्र के अन्य प्रतिभागियों के लिए मिशाल पेश की है। तृप्ति सिंह की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का दौर जारी है।
