गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तुर्की के हवाई हमले में तीन यजीदी लड़ाके मारे गए

बगदाद : इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह में तुर्की कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से जुड़े तीन यजीदी लड़ाके मंगलवार को तुर्की के हवाई हमले में मारे गये। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे (0200 जीएमटी) हुई। इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की आतंकवाद रोधी सेवा ने एक बयान में कहा कि तुर्की के एक विमान ने निनेवेह की प्रांतीय राजधानी मोसुल से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में सिंजर शहर के पास यज़ीदी मिलिशिया के मुख्यालय पर बमबारी की जिसमें तीन लड़ाके मारे गए।
सिंजर सुरक्षा इकाई (वाईबीएस) एक यज़ीदी मिलिशिया है जिसका गठन 2007 में इराक में यज़ीदी समुदाय की सुरक्षा के लिए किया गया था। समूह के पीकेके समूह से मजबूत संबंध हैं। पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी समूह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक, विशेष रूप से कंदील पर्वत पर हवाई हमले और बमबारी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *