गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में बारह नक्सली ढेर, दो जवान घायल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पीड़ा के जंगलों में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में शाम तक बारह नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। वहीं, दो जवान भी घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी पास के ही कैम्प से मानिटरिंग कर रहे हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है।
दक्षिण बस्तर क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर पीड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बड़े लीडर की सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा तीन जिलों के जवानों द्वारा आज सुबह से संयुक्त ऑपरेशन लॉच किया गया था, जिसमें जिला रिजर्व पुलिस बल, स्पेशल टास्क फोर्स, केन्द्रीय सुरक्षा बल सहित कोबरा बटालियन समेत 12 सौ से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखे हैं, अभी भी सर्चिंग जारी है।
श्री कमलोचन ने बताया कि अब तक नक्सलियों के बारह शव बरामद किए गए हैं और भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पास के ही केन्द्रीय सुरक्षा बल के कैम्प से पुलिस के उच्च अधिकारी कमान संभाले हुए हैं। मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *