वाशिंगटन : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने कहा है कि उनकी कंपनी यूरोपीय संघ के कानून का पालन करेगी। मस्क ने सोमवार को फ्रांसीसी ब्रॉडकास्टर फ्रांस 2 को बताया, “ट्विटर कानून का पालन करेगा।” डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत नए नियम के तहत 25 अगस्त से ट्विटर सहित 19 तथाकथित बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और सर्च इंजनों की प्रारंभिक सूची के लिए यह नियम लागू होंगे। यूरोपीय संघ में इन प्लेटफार्म के 45 लाख से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
नये नियम के तहत सख्त सामग्री मॉडरेशन, नाबालिगों के लिए मजबूत सुरक्षा और पारदर्शी विज्ञापन नीति इन प्लेटफार्मों के लिए विकल्प के बजाय कानून के पालन जरूरी होगा। उल्लेखनीय है कि मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने ट्विटर पर सामग्री पर नियंत्रण ढीला देने की मस्क की योजनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह गलत सूचना और सूचना हेरफेर के खिलाफ लड़ाई को जटिल बना सकता है जैसा कि वे यूरोपीय संघ में देख रहे है।
