भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में जमीन बेचने के विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आज बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र में जमीन बचने पर हुई विवाद के बीच 16 जुलाई को गोकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच पड़ताल में पाया गया कि खेत में सोते समय गोकरण की उसके पुत्र दिनेश और रिश्ते में चचेरे भाई प्रदीप ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया गया है।
