गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वृृद्धा की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक वृद्ध महिला की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित सिंह ने आज यहां बताया कि टाइगर कॉलोनी में 18 फरवरी को वर्षीय वृद्धा बत्ती देवी की हत्या का मामला सामने आया था जिसमें 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे वाले संदिग्धों से निगरानी रखी।

पुलिस ने इस मामले में बगड़ राजपूत निवासी उमराव प्रजापत एवं नंगली मेघा निवासी संजय जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। संजय जांगिड़ इस महिला के गांव का ही है और यह दोनों इस महिला से ब्याज पर पैसे लेते थे और लोगों को भी ब्याज पर पैसे दिलवाते थे। उमराव की तरफ करीब चार लाख लाख रूपए का कर्जा था जबकि संजय पर सवा लाख रुपए का कर्ज से मुक्ति के लिए इस महिला की हत्या की गई है। पहले भी दो बार हत्या करने के प्रयास किए गए लेकिन सफल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *