भिण्ड : मध्यप्रदेश की भिण्ड देहात थाना पुलिस ने बिजपुरी गांव में आज छापा मारकर अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देहात थाना पुलिस को बिजपुरी गांव में टप्पे भदौरिया के खेत में अवैध हथियार बनाने का काम चलने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की। खेत में कट्टा बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया इसके पास से सात कट्टे बरामद हुए। दो कट्टा आधे बने हुए थे। इस मामले में पुलिस ने आलोक जाटव और जुझार सिंह निवासी जिला मेनपुरी उत्तरप्रदेश को पकड लिया। मुख्य आरोपी टप्पे सिंह भदौरिया चकमा देकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
