बोकारो : झारखंड में बोकारो जिला पुलिस ने आज अंतरप्रांतीय लूट कांड का दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय इंसाफ अली उर्फ पितला और कसमार थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय संजय स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है । सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी कट्टा , कारतूस और मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है । गिरफ्तार अपराधी झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लूट कांड को अंजाम दे चुका है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
