गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नर्सिंग अधिकारी से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के एमबीएस अस्पताल के एक नर्सिंग अधिकारी से आज मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने बताया कि आज सुबह दो युवक एमबीएस अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा इकाई पहुंचे और वहां मौजूद नर्सिंग अधिकारी बजरंग लाल मीणा (40) से उनमें से घायल एक युवक के हाथ में लगी चोट की पट्टी करने के लिए कहा, लेकिन नर्सिंग अधिकारी ने कहा कि वह पहले डॉक्टर को दिखाएं, उसके बाद चोट की पट्टी की जोगी।
इस पर वे भड़क गए और उन्होंने नर्सिंग अधिकारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। नर्सिंग अधिकारी ने जैसे-तैसे अस्पताल की पुलिस चौकी में घुस कर अपनी जान बचाई। बाद में दोनों युवक फरार हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल जाकर छानबीन करने के बाद दोनों युवकों की शिनाख्त की और कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले शुभम सोनी,तुषार रानीवाल को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *