कोटा : राजस्थान में कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में कोटा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र से मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे बारां के छबड़ा निवासी मोहम्मद उमर के साथ कल रात करीब 11 बजे उस समय कार में सवार दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी जब वह दुपहिया वाहन से अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था।
पीडित छात्र मोहम्मद उमर की रिपोर्ट के अनुसार पहले दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार से उसे रोकने की कोशिश की। बाद में दुपहिया वाहन को टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जानकारी एवं मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर रविवार को दोनों आरोपियों विशु मुद्गल (31) और सूरज सिंह हाडा (29) को गिरफ्तार कर लिया।
छात्र से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
